5 जुलाई 2015 - 08:55
 यमन पर सऊदी अरब के हमले निरंतर जारी।

सऊदी अरब ने यमन पर अपने पाश्विक आक्रमण जारी रखते हुए 32 अन्य आम लोगों को हताहत और घायल कर दिया।

सऊदी अरब ने यमन पर अपने पाश्विक आक्रमण जारी रखते हुए 32 अन्य आम लोगों को हताहत और घायल कर दिया।
यमन पर जारी सऊदी अरब के हमलों के 100वें दिन इस देश के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के विभिन्न मुहल्लों पर बमबारी की। शनिवार को की जाने वाली इस बमबारी में कम से कम 10 लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। इसी बीच सनआ के जराफ़ नामक क्षेत्र पर सऊदी बमबारी में 4 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गए। सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार सनआ में कई स्थानों पर आवासीय क्षेत्रों पर भी बमबारी की जिसमें कई आम नागरिक मारे गए। यमन के संचार मंत्रालय से संबन्धित एक इमारत को सऊदी युद्धक विमानों ने आक्रमण करके ध्वस्त कर दिया।
उधर यमनात वेबसाइट ने अलहुदैदा प्रांत के केन्द्रीय पुस्तकालय की इमारत में कार बम विस्फोट की सूचना दी है। इस विस्फोट में 8 नागरिक मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर सबानेट वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बल ने जवाबी कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब पर 13 मीज़ाइल फ़ायर किये। यमन के एक सैनिक सूत्र ने बताया है कि मीज़ाइल के इस हमले में सऊदी अरब के कई सैनिक हताहत और घायल हुए हैं जबकि कुछ अन्य घटना स्थल से भाग खड़े हुए। इसी सूत्र के अनुसार यमन की सेना ने नजरान हवाई अड्डे पर एक मीज़ाइल दाग़ा जबकि अलहशीर और क़रने जनाश सैन्य छावनियों पर भी मीज़ाइल बरसाए।